CG News : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, दस्तावेज जांच में जुटी टीम

CG News : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, दस्तावेज जांच में जुटी टीम

CG News : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, दस्तावेज जांच में जुटी टीम

CG News : भारतमाला प्रोजेक्ट में 43 करोड़ से ज्यादा के मुआवजा घोटाले की जांच तेज हो गई है। ACB-EOW की टीम ने बुधवार को दशमेश डेवलपर्स के तेलीबांधा स्थित ऑफिस पर दबिश दी। ऑफिस में 5-6 अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इससे पहले रायपुर समेत कई जिलों में अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है।

बैक डेट में फर्जी दस्तावेज तैयार

जांच में सामने आया कि भू-माफिया और राजस्व अधिकारियों के गठजोड़ से जमीन को छोटे टुकड़ों में बांटकर बैक डेट में फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। मुआवजा के लिए 80 नए नाम जोड़कर 29.5 करोड़ की जमीन का मूल्य बढ़ाकर 78 करोड़ दिखाया गया।
EOW ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दशमेश इन्स्टा वेंचर प्रा. लि. के डायरेक्टर हरमीत खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन शामिल हैं। इनसे पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है।

कई बड़े अफसर निलंबित

NHAI और राजस्व विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि अभनपुर क्षेत्र में अधिकारियों ने एक ही परिवार के नाम पर 70 करोड़ का मुआवजा जारी किया। मामले में कई बड़े अफसरों को निलंबित किया जा चुका है। मुआवजा की 78 करोड़ की राशि रोक दी गई है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home