CG News : GGU एनएसएस कैंप विवाद: जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, एफआईआर के आदेश

CG News : GGU एनएसएस कैंप विवाद: जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, एफआईआर के आदेश

CG News : GGU एनएसएस कैंप विवाद: जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, एफआईआर के आदेश

CG News : बिलासपुर — गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के एनएसएस कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने के गंभीर आरोपों के बाद अब इस मामले में बड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद कोनी थाने पहुंचकर जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया और तत्काल एनएसएस प्रभारी प्रो. दिलीप झा सहित अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पूरा मामला:
26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित एनएसएस कैंप में कुल 159 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें केवल 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे। आरोप है कि 30 मार्च को ईद के दिन छात्रों पर जबरन नमाज पढ़ने का दबाव डाला गया था।

इस घटना के बाद एबीवीपी और अन्य हिंदू संगठनों ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया था, जिससे मामला तूल पकड़ गया।

प्रशासनिक कार्रवाई:
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही प्रो. दिलीप झा को एनएसएस समन्वयक पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रो. राजेंद्र कुमार मेहता को नया समन्वयक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, 12 कार्यक्रम अधिकारियों को भी उनके पदों से हटाया गया है।

पुलिस की सख्ती:
अब पुलिस ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, एफआईआर में उन सभी जिम्मेदार अधिकारियों के नाम शामिल होंगे, जिन पर छात्रों से जबरन धार्मिक गतिविधि कराने के आरोप हैं। मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ। हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचेगा।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home