CG News: जगदलपुर में CG-MSC के एसडीओ की कार में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG News: जगदलपुर में CG-MSC के एसडीओ की कार में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG News: जगदलपुर में CG-MSC के एसडीओ की कार में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CG-MSC) के एसडीओ की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर मिली है, घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

मृतक की पहचान और निवास

मृतक की पहचान शोभाराम देवहारी (43) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बालोद जिले के निवासी थे, वे पिछले कुछ समय से जगदलपुर के कुशवाहा भवन, माड़िया चौक के पास रह रहे थे.

मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों ने देखा

शनिवार 14 फरवरी की सुबह इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के पास, उनके घर से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर, कार में उनका शव मिला, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर कार पर पड़ी, अंदर ड्राइविंग सीट पर शोभाराम देवहारी बेसुध पड़े थे, सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और कार का लॉक खोलकर शव को बाहर निकाला गया.

कार से शराब की बोतल और चखना बरामद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना मिला है, इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि, 13 फरवरी की रात उन्होंने कार में बैठकर शराब का सेवन किया होगा, हालांकि, शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं.

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं

प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक या अन्य किसी कारण से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी, बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा, फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: आंगनबाड़ी भर्ती 2026: अब पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, जानें आवेदन का आसान तरीका

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home