CG News : कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर — बम स्क्वाड ने शुरू की जांच

CG News : कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर — बम स्क्वाड ने शुरू की जांच

CG News : कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर — बम स्क्वाड ने शुरू की जांच

CG News : कवर्धा जिले में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। इस मेल में कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मेल कश्मीर से भेजा गया है, जिसमें तमिलनाडु का भी जिक्र किया गया है। मेल में बुधवार दोपहर ढाई बजे तक इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस (आईडी) लगाने की बात लिखी गई थी।

परिसर को किया सील

धमकी की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर को खाली करा दिया और पूरे परिसर को सील कर दिया। बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) की टीम मौके पर पहुंची और सघन जांच शुरू की। कार्यालय के हर हिस्से की आधुनिक उपकरणों से जांच की जा रही है।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया,

“कलेक्ट्रेट में धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। पुलिस और सायबर सेल इस मेल की जांच में जुटे हैं। बम निरोधक दस्ते द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर की गहनता से तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।”

एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि यह मेल सुबह करीब 9 बजे कलेक्टर कार्यालय के ऑफिसियल ई-मेल पर प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही बम स्क्वाड ने कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस और सायबर सेल द्वारा मेल की लोकेशन और स्रोत का पता लगाने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। इसके अलावा स्टेट सायबर लैब को भी यह मेल जांच के लिए भेजा गया है।
फिलहाल कवर्धा पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। किसी भी कर्मचारी या आम नागरिक को कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। जांच पूरी होने तक कलेक्टर परिसर में हाई अलर्ट जारी रहेगा।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home