Chhattisgarh News : बलौदाबाजार में किसान से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल,राइस मिल मालिक और साथियों पर FIR

Chhattisgarh News : बलौदाबाजार में किसान से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल,राइस मिल मालिक और साथियों पर FIR

Chhattisgarh News : बलौदाबाजार में किसान से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल,राइस मिल मालिक और साथियों पर FIR

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम खिलोरा में एक किसान खोरबाहरा जायसवाल के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि राइस मिल संचालक और उसके साथी मिलकर किसान को जूते-चप्पल, लात-घूंसे और लकड़ी से पीट रहे हैं।

क्या है मामला?

1 अप्रैल की रात किसान खोरबाहरा जायसवाल गांव में चल रही रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता देखने गया था। रात करीब 12:30 बजे मिल मालिक के मुंशी शत्रुघ्न नौरंगे ने किसान को स्कूटी पर बैठाकर अपने घर ले गया। वहां मौजूद मिल मालिक रौनक अग्रवाल, पूर्व सरपंच देवनारायण साहू, शत्रुघ्न नौरंगे और गोरेलाल नारंग ने मिलकर किसान पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर 15-20 मिनट तक पीटा।
किसान ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई और सिर को बचाकर मारने की कोशिश की गई ताकि खून न निकले। किसी तरह जान बचाकर भागे किसान को परिजनों ने तिल्दा के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस पर भी उठे सवाल

पीड़ित किसान के अनुसार, आरोपियों ने खुद पुलिस को फोन कर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई। जब परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे, तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

गांव वालों की शिकायतें

खिलोरा के ग्रामीणों का आरोप है कि राइस मिल संचालक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर सड़क पर अवैध निर्माण करवा रहा है, जिससे दुर्घटनाएँ हो रही हैं। जब ग्रामीणों ने सीमांकन की मांग की, तो रौनक अग्रवाल ने मना कर दिया।

सुहेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुनेश्वर वर्मा ने वीडियो सामने आने के बाद नाराजगी जताई और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह घटना किसान वर्ग के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मिल मालिक की सफाई

राइस मिल संचालक रौनक अग्रवाल का कहना है कि उनकी जमीन निजी है, और अगर अतिक्रमण साबित होता है तो वह उसे छोड़ देंगे। उन्होंने दावा किया कि किसान ने चोरी की वारदात की, और उनकी मिल का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

थाना प्रभारी हरीश सोना ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है और वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में नजर आने वाले आरोपी फरार हैं, लेकिन उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home