CG News: राजधानी में जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित ,सीएम ने लिया संकल्प

CG News: राजधानी में जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित ,सीएम ने लिया संकल्प

CG News: राजधानी में जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित ,सीएम ने लिया संकल्प

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को सुजलाम भारत – जल सरंक्षण व जल संवर्धन कार्यशाला 2025 आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए, कार्यक्रम में उन्होंने जल संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और आयोजित कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने की बात कही.

सीएम साय ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक विशेष अनुष्ठान के तहत जल कलश में अपने गृह ग्राम जिले रायगढ़ की केलो नदी का जल अर्पित किया, इस पहल के माध्यम से उन्होंने राज्य की सभी नदियों के संरक्षण का दृढ संकल्प लिया और प्रदेश की जनता को संबोधन के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया.

मुख्यमंत्री साय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, जल हमारे जीवन का अमूल्य संसाधन है, उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार जल संरक्षण को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की भागीदारी से जन आंदोलन के माध्यम से आगे बढ़ा रही है, मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया है कि, यह कार्यक्रम जल संवर्धन, संरक्षण और एकत्रीकरण के उपायों की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी, सरकार द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की जल संपदा को सुरक्षित कर भविष्य के लिए इसे संरक्षित करना है.

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home