कोरबा को बजट में विकास की सौगात: सड़क, पुल और स्कूल भवनों को स्वीकृति

कोरबा को बजट में विकास की सौगात: सड़क, पुल और स्कूल भवनों को स्वीकृति

कैबिनेट मंत्री व कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने राज्य बजट को विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि इससे शहर और जिले की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। बजट में सड़क, पुल-पुलिया और शासकीय विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए उल्लेखनीय राशि स्वीकृत की गई है।

प्रमुख सड़क और पुल परियोजनाएं

  • बालको रोड से ढोढीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किमी टू-लेन सड़क हेतु ₹9.60 करोड़

  • सोनालिया पुल निर्माण के लिए ₹7.20 करोड़

  • बालको नगर में अमर होटल से आगे 4 किमी सीसी सड़क के लिए ₹6.40 करोड़

  • दादर से नकटीखार 5 किमी पहुंच मार्ग हेतु ₹5.60 करोड़

  • रूमगरा चौक से सोनपुरी 6 किमी मार्ग के लिए ₹5.60 करोड़

शहर में सीसी सड़कों का विस्तार

  • रूमगड़ा से जाम बाहर तक 4 किमी सीसी मार्ग – ₹4.80 करोड़

  • रानी रोड से सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक 3 किमी सड़क – ₹4.80 करोड़

  • डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर 3 किमी मार्ग – ₹4 करोड़

कन्वेंशन सेंटर और बस स्टैंड

अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने कोरबा स्थित कन्वेंशन सेंटर के वातानुकूलन कार्य के लिए ₹2.50 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण हेतु ₹5 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

शिक्षा ढांचे को मजबूती

जिले में 22 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। साथ ही करतला ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल फतेगंज और नोन्दहरा के लिए प्रति विद्यालय ₹75.33 लाख का प्रावधान किया गया है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि इन परियोजनाओं से परिवहन, शिक्षा और शहरी सुविधाओं में सुधार होगा तथा जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : MCB जिले को बजट में बड़ी सौगातें, मेडिकल कॉलेज संचालन समेत कई परियोजनाओं को मंजूरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *