National News: महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान
National News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट 2026 पेश कर रही हैं, बजट के दौरान सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं, जबकि कई बड़े ऐलान अभी बाकी हैं, आम लोगों के मन में यह सवाल है कि, इस बजट में क्या सस्ता होगा, क्या महंगा होगा और किन वर्गों को सीधी राहत मिलेगी.
महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस
बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, वित्त मंत्री ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं और मौजूदा कार्यक्रमों के विस्तार की घोषणा की है, इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बनाना है.

ग्रामीण महिलाओं के लिए नई पहल
ग्रामीण महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत सामुदायिक स्व-सहायता समूह आधारित उद्यम स्थापित किए जाएंगे, इस पहल से महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से आगे बढ़कर उद्यम स्वामित्व की ओर प्रेरित किया जाएगा.
MSME सेक्टर में 10,000 करोड़ का फंड
महिलाओं के लिए MSME क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड घोषित किया गया है, इस फंड के जरिए महिला उद्यमियों को इक्विटी सपोर्ट मिलेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकेंगी.
पहली बार उद्यमी महिलाओं को खास समर्थन
बजट में पहली बार व्यवसाय शुरू करने वाली महिलाओं के लिए टर्म लोन और मेंटरशिप की सुविधाओं का विस्तार किया गया है, सरकार का मानना है कि, वित्तीय सहायता के साथ सही मार्गदर्शन मिलने से महिला उद्यमिता को नई मजबूती मिलेगी.