MP News : राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर बीजेपी का पलटवार, रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

MP News : राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर बीजेपी का पलटवार, रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता रजनीश अग्रवाल ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं।

रजनीश अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब केवल आरोप और नकारात्मक बयानबाजी तक सीमित रह गई है। उन्होंने दावा किया कि इसी सोच का परिणाम है कि देश के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस को चुनावी हार का सामना करना पड़ रहा है और जनता लगातार इसका जवाब दे रही है।

महाराष्ट्र के नगरीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने तंज कसा कि राहुल गांधी को इन चुनाव परिणामों से सबक लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने शासित राज्यों में भी आत्ममंथन करना चाहिए।

बीजेपी नेता के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में राजनीतिक विवाद और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : सुकमा नगर में रेबीज संक्रमित आवारा कुत्ते का कहर, महिलाओं और बच्चों समेत 25 लोगों पर हमला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home