CG News : सीजफायर पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग
CG News : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद का विशेष सत्र आयोजित करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व को याद किया।
राजनीतिक हलचल तेज
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद का विशेष सत्र आयोजित करने की मांग की है. पार्टी नेताओं ने इस मौके पर 1971 के भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व को याद किया.
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने मौजूदा हालात की तुलना 1971 के हालात से करते हुए इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक फैसलों का हवाला दिया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “जब तक तोड़ा नहीं, तब तक छोड़ा नहीं,” जो कि इंदिरा गांधी के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.
सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी का नाम ट्रेंड में
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए इंदिरा गांधी की एक पुरानी तस्वीर साझा की और उनके साहसिक नेतृत्व को याद किया. सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी का नाम जोरशोर से ट्रेंड कर रहा है. यूजर्स ने उनके नेतृत्व की मिसाल देते हुए पुराने वीडियो और तस्वीरें साझा कीं. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर #IndiraGandhi ट्रेंड करता रहा, जहां उन्हें ‘आयरन लेडी’ के रूप में याद किया गया.