CG News :संविदा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सीएम साय ने जताया आभार
CG News :छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से चर्चा का विषय रही, संविदा कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है और सभी कर्मचारी सोमवार से काम पर लौटने को तैयार हैं, संविदा कर्मचारियों के इस फैसले पर सीएम साय ने संविदा कर्मचारियों का स्वागत किया और उनके इस कार्य की सराहना की |
सीएम साय का ट्वीट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है, इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर संविदा कर्मचारियों के इस फैसले का स्वागत किया और उनके द्वारा लिए गए फैसले की सराहना की और कहा कि, संविदा कर्मचारियों के इस फैसले से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ मजबूत होंगी और जनता को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगीं, साथ हीं उन्होंने यह भी कहा कि, उन्हें यकीन है कि, सरकार और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ एक बेहतर स्वास्थय और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगा |
स्वास्थय मंत्री ने जताया आभार
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर सीएम साय ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, इस पर स्वास्थय मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने भी आभार व्यक्त किया और कहा कि,संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लेकर राज्यहित में कार्य किया है और यह बेहद सराहनीय है, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य का प्रत्येक कर्मचारी एक परिवार की तरह है|