Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ भाजपा में बैठकों का दौर, दिल्ली से आए संगठन मंत्री और प्रभारी कर रहे समीक्षा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ भाजपा में बैठकों का दौर, दिल्ली से आए संगठन मंत्री और प्रभारी कर रहे समीक्षा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ भाजपा में बैठकों का दौर, दिल्ली से आए संगठन मंत्री और प्रभारी कर रहे समीक्षा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ भाजपा में बुधवार को संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। इस सिलसिले में विशेष रूप से दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे हैं। दोनों नेता दिनभर अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण निर्णयों की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों के बाद निगम-मंडल पदाधिकारियों की नई सूची, संभावित कैबिनेट विस्तार, और संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर जल्द घोषणा हो सकती है।

बैठकों का शेड्यूल

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने बताया कि बुधवार को इन प्रमुख वर्गों के साथ बैठकें हो रही हैं
प्रदेश महामंत्रियों की बैठक,निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष,सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष,जिला पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

कार्यकर्ता सम्मेलन में मिले दिशा-निर्देश

मंगलवार शाम रायपुर के एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधन में पार्टी के स्वर्णिम अतीत और उज्जवल भविष्य की चर्चा की।
उन्होंने कहा:”पहले दो सांसदों से शुरू हुई पार्टी आज पूरे देश में कमल खिला रही है। भाजपा की यह सफलता हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और विचारधारा की ताकत का परिणाम है।”

भाजपा एक यूनिवर्सिटी की तरह: पवन साय

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया:”भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि वैचारिक आंदोलन और संगठन निर्माण की यूनिवर्सिटी है। हर कार्यकर्ता इस आंदोलन का हिस्सा है।”

बृजमोहन अग्रवाल ने दिलाई आपातकाल की याद

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से भाजपा और जनसंघ के संघर्षपूर्ण इतिहास को जानने और उससे सीख लेने की अपील की। उन्होंने कहा:”आज भाजपा सत्ता में है, लेकिन सत्ता हमारे लिए जन सेवा का माध्यम है, न कि केवल शासन का नाम।”

छत्तीसगढ़ भाजपा इन बैठकों के माध्यम से आगामी रणनीति, संगठन सुदृढ़ीकरण और प्रशासनिक नियुक्तियों को अंतिम रूप दे सकती है। आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home