CG News: गरियाबंद के फूलझर में जल संकट गहराया, टंकी बंद होने से ग्रामीण परेशान, 2KM दूर से ला रहे पानी
CG News: गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम फूलझर में पेयजल संकट गहरा गया है, नल-जल योजना की टंकी महीनों से बंद पड़ी है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है,
2KM दूर से ला रहे पानी
गांव में लाखों की लागत से बनी पानी टंकी लंबे समय से बंद है, जिसके कारण 1770 घरेलू नल पूरी तरह से बंद पड़े हैं और लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा, गर्मी बढ़ते ही गांव के हैंडपंप भी सूखने लगे हैं, स्थिति यह है कि, हैंडपंप से पानी की जगह हवा निकल रही है, ग्रामीणों को रोज सुबह करीब 2 किलोमीटर दूर जमाही गांव जाकर पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है.
ग्रामीणों ने दी चेतावनी
22 मार्च विश्व जल दिवस के मौके पर भी गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते नजर आए, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, ग्रामीणों का कहना है कि, यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है, भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण अब प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, सवाल यह है कि, आखिर कब उनकी समस्या का समाधान होगा.