CG News :ग्रामीणों को बांटी गई गुणवत्ता हीन खाद्य सामग्री, जांच के निर्देश

CG News :ग्रामीणों को बांटी गई गुणवत्ता हीन खाद्य सामग्री, जांच के निर्देश

CG News :ग्रामीणों को बांटी गई गुणवत्ता हीन खाद्य सामग्री, जांच के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार का नया मामला सामने आया है, इस बार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जो खाद्य सामग्री बांटी गई थी, वो सामग्री गुणवत्ता हीन पाई गई, मामला सामने आने पर प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए |

जानकारी के मुताबिक

दरअसल, मामला बलरामपुर के वाड्रफनगर विकास खंड का है, जिसमें आदिवासी बहुल गाँव लमोरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य सामग्री वितरण के लिए भेजी गई थी , जो पूरी तरह गुणवत्ता हीन थी और खाने लायक नहीं थी, जिस पर ग्रामीणों ने इस बात की सूचना प्रशासन को दी |

मामला सामने आने पर पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि, तीन माह पहले भी इसी तरह का गुणवत्ता हीन चावल वितरण के लिए लाया गया था और इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई, ग्रामीणों ने इस मामले में राइस मिलर,क्वालिटी इंस्पेक्टर, गोदाम प्रभारी और नागरिक आपूर्ति निगम की मिलीभगत का आरोप लगाया है |
ग्रामीणों की बात सुनने के बाद प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं |

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.