CG News: बिलासपुर में गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर में गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर में गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरबा पास के प्रचार के नाम पर बनाई गई एक सोशल मीडिया रील को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, मेकअप आर्टिस्ट शिफा मैथ्यूज द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो में लड़कियां गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट के कश लगाते, पिस्टल लहराते और बाइक स्टंट करते हुए नजर आईं, वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया.

बजरंग दल की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस का एक्शन

वीडियो में सनातन संस्कृति और धार्मिक पर्व नवरात्रि की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिफा मैथ्यूज और युवतियों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

ऐतिहासिक गज किला और हाईवे पर हुई शूटिंग

शिकायतकर्ताओं के अनुसार यह विवादित वीडियो रतनपुर स्थित ऐतिहासिक व संरक्षित ‘गज किला’ के प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया था, इसके अलावा रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर खुलेआम शूटिंग की गई, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई और हाईवे का ट्रैफिक भी काफी देर तक प्रभावित रहा.

डिस्क्लेमर में हथियार को बताया खिलौना

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में ‘टैग योर गुंडी गर्ल्स गैंग’ और ‘बिना लड़कियों के गरबा पास किसी काम नहीं’ जैसे शब्द लिखे गए थे, हालांकि वीडियो के डिस्क्लेमर में पिस्टल को खिलौना और स्मोकिंग को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर स्टंटबाजी और नियमों का उल्लंघन दंडनीय अपराध है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

सिटी एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर ट्रैफिक बाधित करने, बिना अनुमति शूटिंग करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया रील के नाम पर कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 16 अक्टूबर से भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज, ₹250 से शुरू होंगी टिकटें, 12 अक्टूबर से बिक्री जारी

Related Post

One thought on “CG News: बिलासपुर में गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home