CG News: जगदलपुर केंद्रीय जेल में अनोखी शादी, प्रेमिका ने जेल में बंद आरोपी से लिए सात फेरे

CG News: जगदलपुर केंद्रीय जेल में अनोखी शादी, प्रेमिका ने जेल में बंद आरोपी से लिए सात फेरे

CG News: जगदलपुर केंद्रीय जेल में अनोखी शादी, प्रेमिका ने जेल में बंद आरोपी से लिए सात फेरे

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी ने सभी का ध्यान खींच लिया, यहां केंद्रीय जेल परिसर में 376 के मामले में बंद आरोपी सुरेश सेठिया की शादी उसकी प्रेमिका मनमती कश्यप से हिंदू रीति रिवाज के साथ कराई गई, न्यायालय की अनुमति के बाद जेल प्रशासन ने परिवार, वकीलों और जेल स्टाफ की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कराईं,

CG News

एफआईआर के बाद पहुंचा था जेल

करीब सात महीने पहले मनमती कश्यप के परिजनों ने सुरेश सेठिया के खिलाफ परपा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, आरोप था कि शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए और बाद में शादी से इनकार कर दिया गया, मामले में पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया, जहां वह पिछले सात महीनों से बंद था,

जेल में मुलाकातों के बीच लिया शादी का फैसला

जेल में बंद रहने के दौरान मनमती कश्यप लगातार अपने प्रेमी से मिलने आती रही, इसी दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, इसके बाद मनमती ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में आवेदन देकर सुरेश से शादी करने और कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने की अनुमति मांगी, अधिवक्ता अवधेश झा के अनुसार, शादी होने के बावजूद आरोपी सुरेश सेठिया के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी, मामले में दुल्हन मनमती कश्यप के बयान और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,

न्यायालय की अनुमति के बाद हुई शादी

दोनों के बालिग होने और आपसी सहमति को देखते हुए न्यायालय ने शादी की अनुमति दी, शुक्रवार को केंद्रीय जेल जगदलपुर के परिसर में लड़की के परिजन, अधिवक्ता और जेल प्रशासन की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी, मामले में दुल्हन मनमती कश्यप के बयान और न्यायिक प्रक्रिया के गया, सभी धार्मिक और पारंपरिक रस्में जेल परिसर में ही पूरी की गईं,

बस्तर में दूसरी बार बना ऐसा इतिहास

बस्तर संभाग में जेल परिसर में शादी का यह दूसरा मामला है, इससे पहले वर्ष 2011 में भी केंद्रीय जेल में इसी तरह एक विवाह कराया गया था, जेलर एस.एल. नायर ने बताया कि दोनों बालिग थे और अपनी इच्छा से शादी करना चाहते थे, न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने दोनों परिवारों और स्टाफ की मौजूदगी में विवाह की सभी रस्में पूरी कराईं,

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में अतिथि शिक्षकों ने खत्म किया आंदोलन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *