CG News : छत्तीसगढ़ में रील बनाते वक़्त झरने से गिरा युवक, रीढ़ और हाथों में गंभीर चोट
CG News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले के प्रसिद्ध धसगुड़ जलप्रपात पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ एक 18 वर्षीय युवक 40 फीट की ऊँचाई से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है. हादसे में युवक की चार हड्डियाँ टूट गई हैं.
रील्स बनाने की कोशिश में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, निखिल साहू (18 साल) 26 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ धसगुड़ जलप्रपात घूमने गया था. निखिल, जो दोस्तों के साथ नहा रहा था, रील्स बनाने के लिए झरने के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया.बताया जा रहा है कि वह ऊँचाई से डरता था, लेकिन वीडियो बनाने के चक्कर में वह ऊपर चढ़ा. छलांग लगाने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे 40 फीट नीचे जा गिरा. इस हादसे में उसकी कमर और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं.
हिड़मा के गांव में बना बेली ब्रिज, नक्सल गढ़ में पहली कनेक्टिविटी
प्रत्यक्षदर्शी थे मौजूद, खून के निशान भी दिखे
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झरने के नीचे कई लोग नहा रहे थे, जबकि झरने के ऊपरी हिस्से पर कुछ लड़के खड़े थे. तभी निखिल अचानक फिसलकर नीचे गिर जाता है. पानी में गिरने के बाद खून के निशान भी दिखे, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं.
घटना के तुरंत बाद, निखिल के दोस्तों ने उसे पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए. डॉक्टरों के मुताबिक, निखिल की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. निखिल साहू छेरकापुर गाँव का निवासी है.
पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा पर उठे सवाल
बारिश के मौसम में सिद्धखोल और धसगुड़ जैसे जलप्रपातों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ जाती है. हालांकि, इन पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधन का अभाव चिंता का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग जैसे सुरक्षा उपायों की कमी के कारण ऐसी घटनाएँ बढ़ रही हैं. पहले भी युवाओं द्वारा झरनों से लापरवाहीपूर्ण छलांग लगाने की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं.
यह भी पढ़े : CG News : छतीसगढ़ में मनचाहा-पैसा पाने अपने ही घर की बच्ची की चढ़ाई बलि