CG News : सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

CG News : सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

CG News : सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार

CG News : छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद गहरा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में वैशाली नगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। यह टिप्पणी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान से युद्ध से जुड़े एक मुद्दे पर की गई थी, जिसने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया।

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला

बताया गया है कि 10 मई को बृजमोहन सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक विवादित पोस्ट की थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। यही नहीं, ईश्वर दुबे नामक व्यक्ति की पोस्ट पर भी उन्होंने पीएम मोदी को लेकर गालियां लिखीं और युद्ध में रण छोड़ने जैसी बातें कही।
इस पोस्ट से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता शारदा गुप्ता के नेतृत्व में तीन अलग-अलग जगहों पर थानों में शिकायतें दर्ज कराई गईं। इसके बाद वैशाली नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर देर रात बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार किया।

बृजमोहन सिंह पहले साडा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और पूर्व विधायक अरुण वोरा भी थाने पहुंचे और गिरफ्तारी का विरोध जताया। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने स्थानांतरित कर दिया।
पुलिस ने बृजमोहन सिंह के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home