CG News: छत्तीसगढ़ में 1235 सरकारी पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका

CG News: छत्तीसगढ़ में 1235 सरकारी पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका

CG News: छत्तीसगढ़ में 1235 सरकारी पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ा मौका

CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज ने अलग अलग विभागों में कुल 1235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है, इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल हैं, भर्ती राज्य की तीनों पावर कंपनियों और कॉमन कैडर के लिए होगी.

तीनों पावर कंपनियों में होंगी नियुक्तियां

भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547, ट्रांसमिशन कंपनी में 96 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पद निर्धारित किए गए हैं, इसके अलावा तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर में 177 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, यानी बिजली क्षेत्र से जुड़े अलग अलग विभागों में रोजगार के अवसर खुलेंगे.

AE JE और DEO समेत कई पद शामिल

इस भर्ती में सहायक अभियंता के 146, कनिष्ठ अभियंता के 122, प्लांट अटेंडेंट के 300 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद शामिल हैं, इसके अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर, विधि, वित्त और सुरक्षा विभाग से जुड़े पद भी भर्ती अभियान का हिस्सा हैं.

क्लास 2 से क्लास 4 तक पद

कुल पदों में क्लास 2 के 189, क्लास 3 के 711 और क्लास 4 के 335 पद शामिल हैं, सरकार का कहना है कि इस भर्ती से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ पावर कंपनियों में जरूरी मानव संसाधन की कमी को दूर करने में भी मदद मिलेगी.

आवेदन की तारीख का अभी इंतजार

फिलहाल भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है, आवेदन शुरू होने की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुड़े नए अपडेट लगातार चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में राशन लेने का बदलेगा तरीका, अब Green ATM से मिलेगा अनाज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *