CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, 1 मई से शुरू होगा सर्वे

CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, 1 मई से शुरू होगा सर्वे

CG News: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, 1 मई से शुरू होगा सर्वे

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को साफ कहा है कि जनगणना कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश नहीं ले सकेंगे।

बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी

निर्देश के मुताबिक, जनगणना से जुड़े किसी भी कर्मचारी को कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना छुट्टी नहीं दी जाएगी। यहां तक कि पहले से स्वीकृत अवकाश भी अब कलेक्टर की मंजूरी के बाद ही मान्य होगा। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

सभी विभागों के प्रमुखों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, राज्य में जनगणना का पहला चरण 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस’ के तहत घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जाएगी।

पहली बार डिजिटल होगी प्रक्रिया

इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल किया गया है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लोग ऑनलाइन पोर्टल के जरिए खुद भी अपने घर और परिवार की जानकारी भर सकेंगे। इसे ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ कहा गया है, जिसमें एक यूनिक आईडी जारी होगी।

घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 33 सवाल

जनगणना के इस चरण में मकान और परिवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी, जैसे—
• मकान की स्थिति (रहवासी या व्यावसायिक)
• निर्माण की गुणवत्ता (कच्चा या पक्का)
• परिवारों की संख्या
• पेयजल, शौचालय, बिजली, कुकिंग फ्यूल
• इंटरनेट, टीवी-रेडियो जैसी सुविधाएं
• घर में रहने वाले लोगों और वाहनों की जानकारी

राष्ट्रीय प्राथमिकता का काम

गृह विभाग ने साफ कहा है कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यह आदेश नया रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी कर पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: 2292 सहायक शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति, जल्द जारी होगा विज्ञापन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.