CG News: दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, Wimbzz ऐप से लगवाते थे दांव

CG News: दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, Wimbzz ऐप से लगवाते थे दांव

CG News: दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, Wimbzz ऐप से लगवाते थे दांव

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है. एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने रूंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन स्थित एक मकान में दबिश दी. यहां से पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मौके पर सट्टेबाजी की गतिविधियों में शामिल थे.

Durg Online Betting Bust

प्रकाश हरिनखेड़े और डिकेश तिवारी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े और डिकेश प्रसाद तिवारी के रूप में हुई है. एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में गिरोह के मुख्य सरगना के रूप में देवेंद्र कुमार साहू का नाम सामने आया है. पुलिस के अनुसार, देवेंद्र ने दोनों युवकों को मासिक वेतन पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने के लिए रखा था.

Wimbzz ऐप के जरिए लगवाए जा रहे थे दांव

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह Wimbzz ऐप के माध्यम से लोगों से ऑनलाइन क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाता था. इस नेटवर्क में पैसों के लेनदेन के लिए कथित तौर पर दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए कितनी रकम का लेनदेन हुआ और इस गतिविधि में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

अलग-अलग लोगों के नाम पर मिले ATM कार्ड और पासबुक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कई ATM कार्ड और बैंक पासबुक जब्त किए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये दस्तावेज अलग-अलग लोगों के नाम पर हैं. पुलिस को आशंका है कि इन बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध रकम के लेनदेन में किया जा रहा था. साइबर यूनिट खातों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क के आर्थिक लेनदेन का पता लगाया जा सके.

मुख्य सरगना देवेंद्र कुमार साहू की तलाश जारी

इस मामले में कथित मास्टरमाइंड देवेंद्र कुमार साहू फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके खिलाफ लुकआउट जारी करने की तैयारी की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से कई अन्य सटोरिए भी जुड़े हो सकते हैं. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और जब्त दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण, UAE की मांग खारिज

Related Post

One thought on “CG News: दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, Wimbzz ऐप से लगवाते थे दांव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: महादेव सट्टा ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी, प्रत्यर्पण की शर्तों पर विवाद CG News: आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर 16 निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द, रायपुर के सबसे ज्यादा 8 अस्पताल शामिल CG News: स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर विभागीय भर्ती परीक्षा रद्द करने का फैसला बरकरार, हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कीं CG News: दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, Wimbzz ऐप से लगवाते थे दांव CG News: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण, UAE की मांग खारिज CG Weather Alert: तूफान ‘मुरासु’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 4 नवंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home