CG News: फ्लोरामैक्स ठगी मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को पेश होने का निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ में फ्लोरामैक्स कंपनी से जुड़े कथित ठगी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं.
40 हजार से अधिक महिलाओं से ठगी का आरोप
पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने आरोप लगाया है कि, फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर 40 हजार से अधिक महिलाओं से अरबों रुपये की ठगी की गई है, उन्होंने कहा कि इस मामले में कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर अजित बसंत द्वारा शासन और आयोग को गलत जानकारी दी गई.
आयोग ने मांगा जवाब
इस शिकायत के बाद राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने 16 अक्टूबर 2025 को सिटिंग करते हुए राज्य के मुख्य सचिव को पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, आयोग के निर्देश के बावजूद 30 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से कोई कार्रवाई रिपोर्ट या जानकारी आयोग को नहीं भेजी गई, इसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है.
17 मार्च को पेश होने का निर्देश
आयोग ने मुख्य सचिव को 17 मार्च को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मामले में जवाब देने के लिए कहा है, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो, उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हजारों महिलाओं से जुड़ा है, ऐसी घटनाएं योजना को कमजोर करने की कोशिश हैं, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है.