CG News: गढ़चिरौली में नक्सलवाद पर करारा प्रहार, 8 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद
CG News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद को लगभग समाप्त मानते हुए सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इलाके में नक्सली गतिविधियां काफी हद तक खत्म हो चुकी हैं, लेकिन छिपे हुए नक्सलियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी था।
“ऑपरेशन फाइनल स्ट्राइक” की बड़ी कार्रवाई
विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के नेतृत्व में “ऑपरेशन फाइनल स्ट्राइक” चलाया गया। इस दौरान जंगल और ग्रामीण इलाकों में छिपे नक्सलियों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
भारी हथियारों के साथ गिरफ्तारी
कार्रवाई के दौरान कुमनार और नैताला क्षेत्रों से कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें DVCM और PPCM स्तर के कैडर शामिल हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से AK-47, इंसास, SLR, .303 और अन्य हथियार बरामद किए गए।
50 से ज्यादा हथियार बरामद
ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने कुल 51 से अधिक आग्नेयास्त्र जब्त किए, जिनमें 2 LMG, 4 AK-47, 4 SLR और अन्य राइफलें शामिल हैं। यह बरामदगी नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, महाराष्ट्र सरकार ने इन सभी आठ नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार नक्सलियों में तेलंगाना और स्थानीय क्षेत्रों से जुड़े सदस्य भी शामिल हैं।
हत्या में शामिल नक्सली भी पकड़ा गया
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों में एक आरोपी 2026 में हुए फोदेवाडा एनकाउंटर में एक C-60 जवान की हत्या में भी शामिल था, पूछताछ के आधार पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाई गई बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामग्री भी बरामद की है, जिसकी कुल राशि 65 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।