CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 28 अधिकारियों के तबादले

CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 28 अधिकारियों के तबादले

CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 28 अधिकारियों के तबादले

CG News: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी सूची में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), सहायक संचालक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्य करेंगे।

एमजी सतीश बने रायपुर के प्रभारी डीईओ

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ एमजी सतीश कुमार को राजधानी रायपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिलासपुर और महासमुंद में भी बदलाव

रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं बीएल देवांगन को लोक शिक्षण संचालनालय के प्रभारी उप संचालक पद से स्थानांतरित कर महासमुंद जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बीजापुर और दुर्ग में नई जिम्मेदारियां

आदेश के अनुसार राजेश कुमार पांडेय को बीजापुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं डॉ. के. वेंकट राव को दुर्ग संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिक्षा प्रशासन को मजबूत करने की तैयारी

विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक पुनर्संरचना से शिक्षा विभाग के कार्यों में तेजी आएगी, योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा और जिलों में प्रशासनिक समन्वय मजबूत होगा। नए अधिकारियों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री बोले- मौसम नहीं सुधरा तो टलेगी स्कूल खुलने की तारीख

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *