CG News: जशपुर में ई-केवाईसी घोटाले पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने 9 CSC ऑपरेटर्स के खिलाफ की कार्रवाई

CG News: जशपुर में ई-केवाईसी घोटाले पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने 9 CSC ऑपरेटर्स के खिलाफ की कार्रवाई

CG News: जशपुर में ई-केवाईसी घोटाले पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने 9 CSC ऑपरेटर्स के खिलाफ की कार्रवाई

CG News: जशपुर जिले में महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हितग्राहियों से अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया।

कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त एक्शन

कलेक्टर रोहित व्यास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य प्रमुख सहित संबंधित अधिकारियों को दोषी ऑपरेटर्स पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुफ्त प्रक्रिया के नाम पर वसूली

शासन के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके बावजूद कुछ CSC ऑपरेटर्स द्वारा हितग्राहियों से पैसे वसूलने के मामले सामने आए हैं, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।

9 ऑपरेटर्स पर कार्रवाई की अनुशंसा

प्रशासन ने 9 CSC ऑपरेटर्स के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। इनके यूजर आईडी निलंबित करने और पंजीयन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सभी ऑपरेटर्स को कड़ी चेतावनी

जिले के सभी CSC संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि ई-केवाईसी के नाम पर किसी भी प्रकार की वसूली की गई तो उनका केंद्र बंद कर दिया जाएगा और भविष्य में डिजिटल सेवाओं के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।

SDM को जांच और औचक निरीक्षण के निर्देश

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे CSC केंद्रों की जांच करें, औचक निरीक्षण करें और हितग्राहियों के बयान लें। दोषी पाए जाने पर केंद्र को सील कर उपकरण जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

पारदर्शिता और जनविश्वास पर जोर

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि महतारी वंदन योजना जनकल्याणकारी योजना है, जिसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सेवाएं पारदर्शी और नि:शुल्क उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: संपत्ति रजिस्ट्री पर 0.60% सेस खत्म, अब होगी बड़ी बचत और आसान प्रक्रिया”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home