CG News: महतारी वंदन योजना की 20 वीं क़िस्त जारी, गृह मंत्री द्वारा दी गई सौगात
CG News: केन्द्रीय गृह मंत्री इस समय बस्तर दौरे पर आए हुए हैं, ऐसे में बस्तर दशहरा के कार्यक्रमों के बाच गृह मंत्री अमित शाह के हाथों महतारी वंदन योजना की 20 वीं क़िस्त जारी की जाएगी |
महतारी वंदन योजना की 20 वीं क़िस्त
गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बस्तर दौरे पर आए हुए थे, ऐसे में जगदलपुर में बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार का आयोजन किया जाएगा और इसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की 20 वीं क़िस्त गृह मंत्री अमित शाह के हाथों वितरित की जाएगी ,वे राज्य की 64,94,768 पात्र महिलाओं के खाते में योजना की राशि भेजेंगें |
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा!बस्तर दशहरा से पहले नक्सल सरेंडर से मिशन 2026 को बल
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की गई थी, इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है, सरकार द्वारा अब तक पात्र महिलाओं के खाते में 19 किस्तों के रूप में 12 हजार 376 करोड़ 19 लाख रूपए की राशि आवंटित की जा चुकी है |