CG News: दुर्ग में आईटी सेक्टर को नई दिशा,100 कंपनियों का नया ठिकाना

CG News: दुर्ग में आईटी सेक्टर को नई दिशा,100 कंपनियों का नया ठिकाना

CG News: दुर्ग में आईटी सेक्टर को नई दिशा,100 कंपनियों का नया ठिकाना

CG News: दुर्ग में प्रदेश का पहला आईटी पार्क शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए IIT भिलाई और सरकार ने एमओयू किया। 3,900 वर्गमीटर में बना यह पार्क एआई, रोबोटिक्स, फिनटेक और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा। इससे युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और तकनीकी अवसर मिलेंगे।

 प्रदेश का पहला आईटी पार्क विकसित

दुर्ग जिला आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में बड़ा कदम रखने जा रहा है। सिविल लाइन्स में प्रदेश का पहला आईटी पार्क तैयार हो गया है। 24 नवंबर को इसके संचालन के लिए IIT भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए गए।

तकनीक और स्टार्टअप्स का बनेगा प्रमुख केंद्र

IIT भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने बताया कि यह राज्य का पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां आईटी से जुड़ी सभी सेवाएं- सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, एआई, रोबोटिक्स, फिनटेक, डेटा एनालिटिक्स और स्टार्टअप गतिविधियां—एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। अभी तक 35 कंपनियों ने यहां काम करने में रुचि दिखाई है, जबकि पार्क में 100 कंपनियों की क्षमता है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर

3,900 वर्गमीटर भूमि पर बने इस पार्क में पुराने महिला छात्रावास को आधुनिक आईटी पार्क में बदला गया है। भवन में 40 बड़े ऑफिस रूम, 5 मल्टीफंक्शन हॉल, मेस और सुरक्षा के लिए पूरी बाउंड्रीवॉल शामिल है। प्रत्येक ऑफिस में आवश्यक सभी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

युवाओं को मिलेगा रोजगार और प्रशिक्षण

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि आईटी पार्क से दुर्ग तकनीकी हब के रूप में उभरेगा और युवाओं को यहीं रोजगार और प्रशिक्षण मिल सकेगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह के अनुसार यह पार्क पलायन रोकने और स्थानीय युवाओं को स्किल्ड अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे दुर्ग-भिलाई का डिजिटल इकोसिस्टम भी मजबूत होगा।

यह भी पढ़े: CG News: छत्तीसगढ़ में छात्रा की मौत से स्कूल प्रशासन पर सवाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *