CG News: महादेव सट्टा ऐप: भारत आने से पहले सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, परिवार की सुरक्षा भी मांगी

CG News: महादेव सट्टा ऐप: भारत आने से पहले सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, परिवार की सुरक्षा भी मांगी

CG News: महादेव सट्टा ऐप: भारत आने से पहले सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, परिवार की सुरक्षा भी मांगी

CG News: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने भारत प्रत्यर्पित किए जाने से पहले अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, ओमान में हिरासत के दौरान चंद्राकर ने वहां के अधिकारियों के सामने भारत की जेल में अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है। वह फिलहाल ओमान में हिरासत में है और उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सट्टा नेटवर्क से जुड़ी जानकारी देने का दावा

चंद्राकर ने कथित तौर पर भारत लौटने के बाद जांच एजेंसियों और अदालत के सामने बयान देने की इच्छा जताई है। उसने सट्टा नेटवर्क से जुड़े कथित राजनीतिक कनेक्शन, पैसों के लेन-देन और विदेशों में मौजूद संपत्तियों से संबंधित जानकारी देने की बात कही है। इसके बदले उसने खुद और अपने परिवार के लिए सुरक्षा तथा विटनेस प्रोटेक्शन की मांग की है।

परिवार को भी खतरा होने की जताई आशंका

चंद्राकर ने आशंका जताई है कि मामले से जुड़े प्रभावशाली लोगों के कारण उसे या उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उसने पूछताछ के दौरान खुद को नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों से अलग रखने और बिना दबाव के बयान दर्ज कराने की मांग की है। हालांकि, सुरक्षा की मांग से उसे किसी तरह की कानूनी छूट नहीं मिलेगी। उसके दावों और दी जाने वाली जानकारी की जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से करेंगी।

ओमान में हिरासत, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी

सौरभ चंद्राकर फिलहाल ओमान में हिरासत में है। भारत की जांच एजेंसियां उसे देश वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं। बताया जा रहा है कि ओमान में भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है, जिसे उसके वकील के माध्यम से चुनौती दी गई है। भारत पहुंचने के बाद उसके खिलाफ दर्ज मामलों में जांच और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ सकती है।

देशभर में फैले नेटवर्क की जांच

जांच एजेंसियों के अनुसार, महादेव ऐप से जुड़ा कथित नेटवर्क देशभर में अवैध ऑनलाइन बेटिंग पैनल संचालित करता था। इसमें यूजर्स को जोड़ने, बेटिंग मार्केट चलाने और उससे होने वाली कमाई को अलग-अलग खातों के जरिए इधर-उधर करने के आरोप हैं। जांच में कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में रकम ट्रांसफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। अब चंद्राकर के भारत आने और उसके बयान से जांच में नए तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed. जरूरी, 65 अभ्यर्थियों को राहत नहीं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *