CG News: RTE प्रवेश पर हाईकोर्ट के सवाल, सरकार ने बताया 1174 बच्चों का हुआ चयन

CG News: RTE प्रवेश पर हाईकोर्ट के सवाल, सरकार ने बताया 1174 बच्चों का हुआ चयन

CG News: RTE प्रवेश पर हाईकोर्ट के सवाल, सरकार ने बताया 1174 बच्चों का हुआ चयन

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार, RTE अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य सरकार ने विस्तृत शपथपत्र पेश करते हुए बताया कि दूसरे चरण की लॉटरी पूरी हो चुकी है, जिसमें 1174 बच्चों का चयन किया गया है. सरकार ने कहा कि बची हुई सीटों को भरने के लिए विभाग प्रचार-प्रसार और अभिभावकों की सहायता करेगा.

अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पर कोर्ट ने उठाए सवाल

सरकार ने कोर्ट को बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया अगस्त तक जारी रहेगी. इस पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि जब नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल में शुरू हो चुका है, तो देर से प्रवेश लेने वाले बच्चों की पढ़ाई और छूटा हुआ पाठ्यक्रम कैसे पूरा कराया जाएगा. अदालत ने इस संबंध में सरकार से व्यवस्था स्पष्ट करने को कहा.

339.73 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति मंजूर

राज्य सरकार ने अपने शपथपत्र में बताया कि निजी गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों को आरटीई के तहत प्रवेश देने के बदले फीस प्रतिपूर्ति के लिए 339 करोड़ 73 लाख 36 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए जारी की गई है. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग स्वीकार नहीं की गई है.

RTE सीटों में कमी पर भी उठे सवाल

सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि नए सरकारी निर्णय के अनुसार अब आरटीई का लाभ केवल कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों तक सीमित रहेगा. इसी वजह से प्रदेश में आरटीई सीटों की संख्या पहले की तुलना में कम हो गई है. याचिकाकर्ताओं ने अदालत में कहा कि सीटें घटने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश के अवसर कम हुए हैं.

रिक्त सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

हाईकोर्ट ने कहा कि अभी भी कई आरटीई सीटें खाली हैं और उन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है. सरकार ने भरोसा दिलाया कि शेष रिक्त सीटों पर पात्र बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और प्रक्रिया पूरी होने तक अभिभावकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: CG Vyapam अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए शुरू हुआ नया ऑनलाइन लिंक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *