CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

CG News : भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है! भारतीय वायुसेना भर्ती कार्यालय, भोपाल ने अग्निवीर वायु भर्ती वर्ष 2026 के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 जुलाई को शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 की रात 11 बजे तक वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। यह उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो राष्ट्रसेवा के साथ एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2005 और 2 जनवरी 2000 के बीच होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर, उम्मीदवारों को विज्ञान समूह (गणित, भौतिकी और अंग्रेजी) में 10+2 या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसमें अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ ही, आवेदक का छत्तीसगढ़ का निवासी होना भी जरूरी है।

यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में 52 लाख की लागत से बढ़ी बिजली क्षमता

 

 

Related Post