CG News: राज्य में हजारों शिक्षकों को भर्ती, वित्त मंत्री ने दी मंजूरी
CG News: राज्य में मुख्यमंत्री साय ने शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया था, मुख्यमंत्री साय के ऐलान के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 5000 शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव मंजूर किया है.
हजारों शिक्षकों की भर्ती
राज्य में 5000 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है, इस फैसले के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि, शिक्षा में किया गया प्रत्येक निवेश प्रदेश के भविष्य में किया गया निवेश है, वित्त विभाग द्वारा 5000 शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव मंजूर किया है, यह उसी संकल्प का हिस्सा है, इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा.
इस प्रस्ताव की मंजूरी के बाद शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि, लम्बे समय से शिक्षकों की कमी से प्रभावित शिक्षा प्रणाली को यह भर्ती नई गति देगा, भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और योग्यता आधारित प्रणाली से संचालित किया जाएगा.
यह एक ऐतिहासिक क़दम है : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव है, 5000 हजार शिक्षकों की भर्ती न केवल शिक्षण व्यवस्था को सशक्त करेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी, यह फैसला शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में एक ऐतिहासिक क़दम है, राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती है, नई भर्ती से वहाँ के बच्चों को उनके हीं गाँव में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी, मुख्यमंत्री साय ने बताया कि, सरकार स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण से लेकर छात्रवृति, मध्याहन भोजन और छात्र हितैषी योजनाओं में लगातार सुधार के लिए काम किया जा रहा है, डिजिटल शिक्षा सामग्री के प्रसार और शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर तेजी से काम किया जा रहा है.