CG News: ‘माउंटेन मैन’ नाम के इस्तेमाल पर विवाद, छत्तीसगढ़ के एवरेस्ट विजेता ने दायर किया केस

CG News: ‘माउंटेन मैन’ नाम के इस्तेमाल पर विवाद, छत्तीसगढ़ के एवरेस्ट विजेता ने दायर किया केस

CG News: ‘माउंटेन मैन’ नाम के इस्तेमाल पर विवाद, छत्तीसगढ़ के एवरेस्ट विजेता ने दायर किया केस

CG News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यालय की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ‘माउंटेन मैन’ नाम को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है, मुख्यमंत्री कार्यालय की पोस्ट में जबलपुर के पर्वतारोही अंकित सेन को ‘माउंटेन मैन’ बताते हुए उनकी अगली पर्वतारोहण यात्रा के लिए 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की गई थी, अब इस पोस्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रथम माउंट एवरेस्ट विजेता राहुल गुप्ता ने अदालत का रुख किया है.

रायपुर की अदालत में पहुंचा मामला

राहुल गुप्ता की ओर से दायर याचिका में ‘माउंटेन मैन’ नाम के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई है, उनका दावा है कि इस नाम के इस्तेमाल से मीडिया, समाज और संभावित प्रायोजकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई, साथ ही इससे उनकी ब्रांड वैल्यू, गुडविल और व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ने की बात कही गई है, मामले में अदालत ने संज्ञान लेते हुए अगली सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख तय की है.

ट्रेडमार्क नंबर 3313526 का दावा

याचिका में राहुल गुप्ता की ओर से दावा किया गया है कि ‘माउंटेन मैन’ नाम भारत सरकार के ट्रेड मार्क्स एक्ट, 1999 के तहत क्लास 41 में उनके नाम से पंजीकृत है, इसके लिए याचिका में ट्रेडमार्क नंबर 3313526 का भी उल्लेख किया गया है, इसी आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय की सोशल मीडिया पोस्ट में इस नाम के इस्तेमाल को लेकर कानूनी आपत्ति दर्ज कराई गई है, अब अदालत में इसी दावे और नाम के इस्तेमाल को लेकर आगे की सुनवाई होगी.

नोटिस के बाद अदालत की शरण

राहुल गुप्ता की ओर से कहा गया है कि अदालत जाने से पहले आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया, उनके अनुसार धारा 80, CPC के तहत निर्धारित वैधानिक अवधि पूरी होने के बाद मामला अदालत में पेश किया गया, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के वकीलों की टीम उनकी ओर से पैरवी कर रही है, अब 11 अगस्त की सुनवाई में मामले की आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है.

सुनवाई के बाद साफ होगी कानूनी स्थिति

फिलहाल विवाद मुख्यमंत्री कार्यालय की उस सोशल मीडिया पोस्ट और ‘माउंटेन मैन’ नाम के इस्तेमाल तक सीमित है, अदालत में ट्रेडमार्क से जुड़े दावे और नाम के इस्तेमाल से संबंधित पक्षों की दलीलें सामने आएंगी, इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि मामले में अदालत किस तरह की कानूनी दिशा तय करती है, 11 अगस्त की सुनवाई पर सभी की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : CG News: 31 हजार बच्चों के नाम पर 1.84 करोड़ रुपए, निजी स्कूलों की जांच की तैयारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *