CG News: रायपुर से रीवा के लिए सीधी हवाई सेवा 17 मार्च से शुरू, सप्ताह में तीन दिन उड़ान
CG News: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को जल्द ही एक नई हवाई सुविधा मिलने जा रही है, राजधानी रायपुर से मध्यप्रदेश के रीवा के लिए पहली बार सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है, यह सेवा एलायंस एयर द्वारा 17 मार्च 2026 से संचालित की जाएगी.
सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी सेवा
नई फ्लाइट शुरू होने से अब यात्रियों को भोपाल और इंदौर के बाद रीवा के लिए भी सीधा हवाई संपर्क मिलेगा, फिलहाल यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी, यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो भविष्य में उड़ानों की संख्या बढ़ाने की संभावना भी है.
![]()
किराया और बुकिंग की जानकारी
इस फ्लाइट के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है, शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए करीब ₹3,614 और रीवा से रायपुर के लिए ₹4,293 रखा गया है, हालांकि सीटों की उपलब्धता और मांग के अनुसार किराए में बदलाव हो सकता है.
दिल्ली–रीवा–रायपुर रहेगा रूट
एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट पहले रीवा में लैंड करेगी और इसके बाद रायपुर पहुंचेगी, वहीं रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी पहले रीवा में रुकेगी और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, इस नई सेवा से रायपुर और रीवा के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को समय की भी बचत होगी.