CG News: बिजली गिरने से दो युवकों की मौत,एक की हालत गंभीर

CG News: बिजली गिरने से दो युवकों की मौत,एक की हालत गंभीर

CG News: बिजली गिरने से दो युवकों की मौत,एक की हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, वहीं अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल है |

आकाशीय बिजली का कहर

दरअसल, घटना रायगढ़ जिले के दो अलग-अलग स्थानों की है, जिसमें से पहली घटना छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनुंद गाँव की है, जहां के स्थानीय निवासी खातिर राम राठिया बुधवार दोपहर खेतों में काम करने गए थे , तभी तेज बारिश शुरू हो गई, ऐसे में वह घर लौट रहे थे , तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर हीं मौत हो गई |
दूसरी घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां दो युवक मछली पकड़ने गए थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हुई और आकाशीय बिजली गिरी, आकाशीय बिजली गिरने से दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए, इसके बाद आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारम्भिक जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है |

मौसम विभाग ने पहले भी कुछ दिनों तक तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई थी और लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी थी, ऐसे में बिजली गिरने से आएं दिन हो रही मौतों पर प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की है |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home