CG News: NEET परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जयवर्धन सिंह ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

CG News: NEET परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जयवर्धन सिंह ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

CG News: NEET परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जयवर्धन सिंह ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

CG News: मध्य प्रदेश की राघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बिलासपुर दौरे के दौरान NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। विस्तार न्यूज़ से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन करती रहेगी, क्योंकि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

NEET और CBSE परीक्षा पर उठाए सवाल

जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि पूरे देश में NEET परीक्षा के साथ-साथ CBSE परीक्षा में भी गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, जिनका जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस विधायक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार मांग कर रहे हैं कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं आयोजित करे। उन्होंने कहा कि NEET विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए, जयवर्धन सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस को अवसर मिला तो परीक्षा प्रणाली को संसद की निगरानी में लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बने और सच्चाई सामने आ सके।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं और इस पूरे मामले में भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई तथ्यों का खुलासा होगा, बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास के घेराव के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भी जयवर्धन सिंह ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी नागरिकों को है और इस तरह की कार्रवाई चिंताजनक है, जयवर्धन सिंह ने NTA के अध्यक्ष प्रदीप जोशी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें : CG News: CBSE की नई पहल: वेरिफिकेशन के बाद भी नहीं बदले नंबर तो छात्र कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका की जांच

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.