CG News: छत्तीसगढ़ के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने रचा इतिहास, 99.99 परसेंटाइल के साथ राज्य में टॉप

CG News: छत्तीसगढ़ के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने रचा इतिहास, 99.99 परसेंटाइल के साथ राज्य में टॉप

CG News: छत्तीसगढ़ के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने रचा इतिहास, 99.99 परसेंटाइल के साथ राज्य में टॉप

CG News: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने री-NEET परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, रिजल्ट सामने आते ही छत्तीसगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, इस बार छत्तीसगढ़ के दो छात्रों ने 99.9930996 परसेंटाइल हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल को संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ का स्टेट टॉपर घोषित किया गया है.

शिपराक गोयल ने हासिल की ऑल इंडिया 117वीं रैंक

री-NEET परीक्षा में शिपराक गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.9930996 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं, शिपराक ने देशभर में 117वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, उनकी इस सफलता से छत्तीसगढ़ के मेडिकल aspirants को नई प्रेरणा मिली है.

चार्वी अग्रवाल ने भी बनाई खास पहचान

वहीं छात्रा चार्वी अग्रवाल ने भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर शानदार सफलता हासिल की है, चार्वी ने 99.9930996 परसेंटाइल अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 136वीं रैंक हासिल की है, चार्वी ने भी अनारक्षित यानी UR कैटेगरी से यह उपलब्धि हासिल की है.

दोनों छात्रों को घोषित किया गया स्टेट टॉपर

एनटीए की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक, समान परसेंटाइल अंक होने के कारण शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल दोनों को छत्तीसगढ़ का संयुक्त स्टेट टॉपर घोषित किया गया है, हालांकि टाई ब्रेकिंग नियमों के कारण दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग रही.

21 जून को आयोजित हुई थी री-NEET परीक्षा

बता दें कि NEET परीक्षा में पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को दोबारा री-NEET परीक्षा आयोजित की गई थी, इस परीक्षा का परिणाम 16 जुलाई की देर रात जारी किया गया है, छात्र अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, छत्तीसगढ़ के इन दोनों छात्रों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव, 1.55 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम हटे, सत्यापन में सामने आई वजह

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.