CG News: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक, परिचितों से मांगे गए 56 हजार रुपये

CG News: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक, परिचितों से मांगे गए 56 हजार रुपये

CG News: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक, परिचितों से मांगे गए 56 हजार रुपये

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर परिचितों को मैसेज भेज रहे हैं और पैसों की मांग कर रहे हैं।

करीब 5 लोगों को भेजे गए मैसेज

जानकारी के अनुसार ठगों ने डॉ. सलीम राज के करीबी 4 से 5 लोगों को मैसेज भेजकर आर्थिक मदद मांगी। कुछ लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाने में भी ठग सफल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

56 हजार रुपये की मांग

साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप मैसेज में लिखा कि उन्हें तत्काल 56 हजार रुपये की जरूरत है और उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है। इसी बहाने परिचितों से ऑनलाइन रकम भेजने का आग्रह किया गया।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मामले की जानकारी सामने आने के बाद डॉ. सलीम राज ने आम लोगों और अपने परिचितों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मांगी है और उनके नाम से भेजे जा रहे मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं।

पहचान का गलत इस्तेमाल

डॉ. सलीम राज ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर उसका दुरुपयोग शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों से कहा है कि यदि उनके नाम से कोई पैसे मांगने वाला संदेश आए तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का भुगतान न करें, ठगों द्वारा भेजे गए संदेश में लिखा गया कि उनका यूपीआई बंद हो गया है और उन्हें तत्काल 56 हजार रुपये की आवश्यकता है। इसी बहाने लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर रकम भेजने के लिए कहा गया।

पुलिस कर रही जांच

पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस और साइबर विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अकाउंट कैसे हैक हुआ और ठगी के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इस घटना ने एक बार फिर साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को उजागर किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी परिचित के नाम से पैसे मांगने वाले मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें और भुगतान करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर पुष्टि अवश्य करें।

यह भी पढ़ें : CG News: पति की जमा राशि निकालने पहुंची विधवा से मांगी रिश्वत, बैंक मैनेजर का कथित वीडियो वायरल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.