CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: एक बार फिर बड़ी कार्रवाई
CG News: छत्तीसगढ़ में 2,100 करोड़ रुपए से अधिक के चर्चित शराब घोटाले की जांच के तहत ACB और EOW की टीमों ने रविवार सुबह दुर्ग-भिलाई सहित कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। करीब 22 स्थानों पर एकसाथ कार्रवाई हुई।
कहां-कहां हुई छापेमारी?
-
भिलाई: अशोक अग्रवाल (आम्रपाली अपार्टमेंट), बंसी अग्रवाल, विशाल केजरीवाल (नेहरू नगर), विनय अग्रवाल (खुर्सीपार)
-
धमतरी: सौरभ अग्रवाल (अशोक अग्रवाल के दामाद)
-
महासमुंद: कैलाश अग्रवाल (सांकरा), जय भगवान अग्रवाल (बसना)
कौन-कौन हैं जांच के घेरे में?
-
अशोक अग्रवाल (पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी)
-
संजय गोयल (स्पर्श हॉस्पिटल), विश्वास गुप्ता (बिल्डर), आशीष गुप्ता (आशीष इंटरनेशनल होटल)
क्या मिला अब तक?
-
फैक्ट्रियों, घरों और व्यवसायिक परिसरों में दस्तावेजों की गहन जांच
-
आरोप: शराब से हुई अवैध कमाई से महंगी जमीनों की खरीद
घोटाला कैसे हुआ?
-
समय: 2019–2022
-
तरीका: नकली होलोग्राम से सरकारी दुकानों पर अवैध शराब बिक्री
-
मुख्य आरोपी: IAS अनिल टुटेजा, AP त्रिपाठी (आबकारी MD), कारोबारी अनवर ढेबर
-
ED का दावा: मंत्री कवासी लखमा को महीने के 2 करोड़ रुपये मिलते थे
घोटाले के 3 प्रमुख हिस्से:
-
Part A: डिस्टिलर्स से कमीशन
-
Part B: बेहिसाब देसी शराब की बिक्री
-
Part C: FL-10A लाइसेंसधारकों से वसूली