CG News : छत्तीसगढ़, गरियाबंद में मोबाइल की रोशनी में महिला की डिलीवरी, अस्पताल की सुविधाओं की कमी उजागर

CG News : छत्तीसगढ़, गरियाबंद में मोबाइल की रोशनी में महिला की डिलीवरी, अस्पताल की सुविधाओं की कमी उजागर

CG News : छत्तीसगढ़, गरियाबंद में मोबाइल की रोशनी में महिला की डिलीवरी, अस्पताल की सुविधाओं की कमी उजागर

CG News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक महिला की डिलीवरी मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में कराई गई। यह घटना 26 अप्रैल को अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घटी, जहां 8 घंटे से बिजली सप्लाई बंद थी। दाबरीगुड़ा से एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए आई थी और उसे तत्काल इलाज की आवश्यकता थी। इस दौरान डॉक्टर इंद्रजीत, नर्स वंदना लखरा और मितानिन ने मोबाइल की रोशनी में महिला की नॉर्मल प्रसव कराई। हालांकि, मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

अस्पताल की हालत पर सवाल

अस्पताल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है, जहां बिजली, एंबुलेंस और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सोलर सिस्टम कम क्षमता के कारण काम नहीं कर रहा है, और यहां कोई इन्वर्टर भी नहीं है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में बाउंड्री वॉल की भी कमी है, जिससे असामाजिक तत्वों का आना-जाना होता है। नर्स वंदना लखरा ने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की।

सीसीटीवी, एंबुलेंस और अन्य सुविधाओं की कमी

जानकारी के मुताबिक, इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन 2022 में किया गया था, लेकिन अब तक यहां आवश्यक सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां न तो एंबुलेंस की सुविधा है, न ही बिजली का बैकअप, और न ही सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम। अस्पताल में स्टाफ की भी कमी है, जिसके कारण ग्रामीण इलाकों के लोग निजी और अप्रशिक्षित चिकित्सकों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home