CG News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

CG News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

CG News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

CG News : प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। इस बीच, तापमान में वृद्धि का सिलसिला भी जारी है।

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन के संकेत

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 71° पूर्वी देशांतर और 30° उत्तरी अक्षांश पर लगभग 3.1 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते:
• उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक मेघगर्जन की गतिविधियां बनी रहेंगी।
• दक्षिण छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक बादलों की गड़गड़ाहट और हल्की वर्षा की स्थिति रह सकती है।

तापमान में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान

राज्य में फिलहाल तापमान स्थिर बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हो सकती है।
• रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41°C दर्ज किया गया।
• बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहाँ 41.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
• वहीं, पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.4°C रहा।

आज का रायपुर मौसम अपडेट

राजधानी रायपुर में सोमवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिन का अधिकतम तापमान 42°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.