CG News : पर्यटन को बढ़ावा देने रायपुर से बस्तर के लिए बाइकर्स का दल रवाना

CG News : पर्यटन को बढ़ावा देने रायपुर से बस्तर के लिए बाइकर्स का दल रवाना

CG News : पर्यटन को बढ़ावा देने रायपुर से बस्तर के लिए बाइकर्स का दल रवाना

CG News :  छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और बस्तर की अनछुई खूबसूरती को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर से बाइकर्स का एक दल आज सुबह 6 बजे बस्तर के लिए रवाना हो गया। ’36 राइडिंग क्लब’ के 25 सदस्यों का यह दल, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं, अपनी-अपनी बाइक्स पर सवार होकर इस रोमांचक सफर पर निकला है। दल ने शाम 5 बजे तक बीजापुर पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

बस्तर की हरियाली और अनुभव

बाइकर्स समूह के युवाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कई खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन बस्तर की बात ही निराली है। यहां की घनी हरियाली और साल के ऊंचे-ऊंचे पेड़ बेहद मनमोहक हैं। रास्ते भर दोनों ओर हरे-भरे पेड़ सफर को और भी सुकूनदायक बनाते हैं। खासकर, रास्ते में पड़ने वाली केशकाल की घुमावदार घाटी में बाइक राइड करना एक अद्भुत अनुभव देता है।

इंदौर : पीड़ा में भी शिक्षक धर्म निभाती चंद्रकांता ने मांगी मृत्यु की अनुमति

अनजाने पर्यटन स्थलों की खोज

बस्तर को आमतौर पर चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपातों के लिए जाना जाता है, लेकिन बाइकर्स समूह का लक्ष्य बस्तर के उन कई अनजाने और छिपे हुए पर्यटन स्थलों को भी उजागर करना है, जिन्हें लोग नहीं जानते। दल के सदस्यों ने बताया कि बस्तर में और भी कई जलप्रपात हैं, जिनमें एक नया नाम नबीं वॉटरफॉल का भी सामने आ रहा है।

संस्कृति, रोजगार और सुरक्षित बस्तर

इस सफर का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य बस्तर की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और स्वादिष्ट व्यंजनों को बढ़ावा देना है। बाइकर्स ने इस बात पर जोर दिया कि अब बस्तर में टेंट और होम स्टे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे पर्यटकों के लिए ठहरना आसान हो गया है। युवाओं का मानना है कि पहले देश और राज्य के लोगों को बस्तर जाने में थोड़ी झिझक होती थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और बस्तर पहले से कहीं अधिक सुरक्षित है। इस पहल का एक प्रमुख लक्ष्य पर्यटन के माध्यम से बस्तर के स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है।

यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार, AC मेडिकल वाहन लॉन्च

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home