CG News: LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे ई-केवाईसी

CG News: LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे ई-केवाईसी

CG News: LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे ई-केवाईसी

CG News: देश के करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करा पाने वाले ग्राहकों को अब अतिरिक्त समय दिया गया है. तेल कंपनियों ने ई-केवाईसी की अंतिम तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से इसे आखिरी मौका बताया गया है, इसलिए उपभोक्ताओं को तय समय सीमा के भीतर अपना सत्यापन पूरा करना होगा.

LPG e-KYC deadline

छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोग बाकी

छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा एलपीजी उपभोक्ताओं का सत्यापन अभी बाकी बताया जा रहा है. रायपुर में करीब 7 लाख ग्राहकों में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है. गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर भी जानकारी दी जा रही है. एजेंसी में आधार और गैस कार्ड के जरिए कुछ ही मिनट में सत्यापन कराया जा सकता है.

घर बैठे भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

उपभोक्ता घर बैठे भी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. इसके लिए जिस कंपनी का एलपीजी कनेक्शन है, उसका आधिकारिक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा. इंडेन, एचपीसीएल और बीपीसीएल के एप मोबाइल स्टोर पर उपलब्ध हैं. एप खोलने के बाद ई-केवाईसी का विकल्प चुनकर मांगी गई जानकारी और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

ई-केवाईसी नहीं कराई तो बढ़ सकता है खर्च

गैस एजेंसियों के अनुसार समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को आगे परेशानी हो सकती है. घरेलू सिलेंडर की सुविधा और सब्सिडी पर इसका असर पड़ सकता है. रायपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब 1014 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 2965 रुपए बताई गई है. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए समय रहते सत्यापन कराना जरूरी है.

सिलेंडर और सब्सिडी पर पड़ सकता है असर

एलपीजी ई-केवाईसी की अंतिम तारीख पहले 15 अगस्त थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है. जो ग्राहक इस तारीख तक अपना सत्यापन नहीं कराएंगे, उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी और सब्सिडी से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए एलपीजी उपभोक्ताओं को 23 अगस्त से पहले ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लेने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर Axis Bank में 14.97 लाख की कथित बैंक फ्रॉड, मोबाइल नंबर बदलकर FD तोड़ने का आरोप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *