CG News : बालोद: दल्ली राजहरा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ जैसे हालात

CG News : बालोद: दल्ली राजहरा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ जैसे हालात

CG News : बालोद: दल्ली राजहरा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाढ़ जैसे हालात

CG News : बालोद, छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में रविवार को मानसून का कहर देखने को मिला। सुबह 5 बजे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

बारिश का सबसे अधिक असर वार्ड क्रमांक 04, 20, 22, 23, 24, सब्जी मार्केट और चिखलाकसा के निचले इलाकों में देखा गया, जहां पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

सबसे बड़ी चिंता का विषय बना दल्ली राजहरा से अंतागढ़ की ओर जाने वाला रेलवे ट्रैक, जो पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और रेलवे सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है।

तेज बहाव के चलते कुछ मवेशियों के बह जाने की खबर भी सामने आई है। स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू कर दिया गया है और सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाया गया है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home