CG News : बीजापुर एनकाउंटर पर सियासत गरमाई: बघेल ने मांगा स्पष्टीकरण, CM साय का पलटवार

CG News : बीजापुर एनकाउंटर पर सियासत गरमाई: बघेल ने मांगा स्पष्टीकरण, CM साय का पलटवार

CG News : बीजापुर एनकाउंटर पर सियासत गरमाई: बघेल ने मांगा स्पष्टीकरण, CM साय का पलटवार

CG news : बीजापुर जिले में चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में 22 नक्सलियों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है, तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए हैं।

भूपेश बघेल ने सरकार से मांगा जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने कहा, “मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन में 22 नक्सली मारे गए, जबकि गृहमंत्री का बयान है कि ‘संकल्प’ नाम का कोई ऑपरेशन ही नहीं चलाया गया। अब कहा जा रहा है कि 20 नक्सली मारे गए। फिर बताया गया कि 11 की पहचान हो गई है। ऐसे में बाकी 9 नक्सली होने चाहिए, लेकिन अब भी 11 बताए जा रहे हैं। ये आंकड़े गड़बड़ हैं।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि पहचान हो चुकी है, तो बाकी शव परिजनों को क्यों नहीं सौंपे जा रहे? उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बयानों में कोई सामंजस्य नहीं है, जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।

सीएम विष्णुदेव साय का पलटवार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल के बयान पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा:

“कांग्रेस सरकार में क्या हुआ, यह देश और प्रदेश की जनता जानती है। हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है और अब यह अपने अंतिम चरण में है।”

साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी संकल्प है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया किया जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस तरह से सुरक्षा बल लड़ रहे हैं, उस लक्ष्य को जरूर हासिल किया जाएगा।

मामले की स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं

सरकार की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि बीजापुर एनकाउंटर में वास्तव में कितने नक्सली मारे गए, ऑपरेशन का नाम क्या था और शवों को लेकर नीति क्या है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब का इंतजार है।

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home