CG News: छत्तीसगढ़ में AI वीडियो विवाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित वीडियो पर FIR, महिला आयोग सख्त

CG News: छत्तीसगढ़ में AI वीडियो विवाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित वीडियो पर FIR, महिला आयोग सख्त

CG News: छत्तीसगढ़ में AI वीडियो विवाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित वीडियो पर FIR, महिला आयोग सख्त

CG News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ा एक कथित AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। वीडियो में उन्हें पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया के साथ दिखाए जाने का दावा किया गया, जिस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।

8 थानों में शिकायत, FIR दर्ज

मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग 8 थानों में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित इंस्टाग्राम आईडी होल्डर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया अकाउंट बैन

जिस इंस्टाग्राम पेज से वीडियो शेयर किया गया था, उसे विवाद बढ़ने के बाद बैन कर दिया गया है। पुलिस अब वीडियो बनाने और वायरल करने वाले लोगों की पहचान में जुटी है, रविवार को कांग्रेस नेताओं ने विजय अग्रवाल से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जिले के कई थानों में शिकायत दर्ज कर विरोध जताया गया।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने दुर्ग SSP को पत्र लिखकर साइबर सेल से तकनीकी जांच कराने और दोषियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

साइबर जांच जारी

पुलिस की साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कहां और किसके द्वारा तैयार किया गया और सबसे पहले किसने इसे पोस्ट किया। मामले में बीएनएस की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

तकनीक के दुरुपयोग पर चेतावनी

महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि AI और तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करना, खासकर महिलाओं से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बनाना, गंभीर अपराध है और इसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कल 2:30 बजे, 10वीं-12वीं के नतीजों का होगा ऐलान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home