CG News: 2 किलो की बिल्ली ने निगला 10 सेंटीमीटर लंबा पेन, एंडोस्कोपी से आधे घंटे में निकाला

CG News: 2 किलो की बिल्ली ने निगला 10 सेंटीमीटर लंबा पेन, एंडोस्कोपी से आधे घंटे में निकाला

CG News: 2 किलो की बिल्ली ने निगला 10 सेंटीमीटर लंबा पेन, एंडोस्कोपी से आधे घंटे में निकाला

CG News: राजधानी में पालतू बिल्ली से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महज छह महीने की और करीब दो किलो वजन वाली बिल्ली ने लगभग 10 सेंटीमीटर लंबा पूरा पेन निगल लिया. पेन खाने की नली में फंस गया था, जिसकी वजह से बिल्ली करीब तीन दिनों से ठीक से खाना और पानी नहीं पी पा रही थी.

मालिक ने डॉक्टर को बताई पूरी बात

वेटनरी सर्जन डॉ. पदम जैन के पास बिल्ली के मालिक मयंक त्रिपाठी उसे लेकर पहुंचे. उन्होंने बताया कि बिल्ली की तबीयत खराब है और वह कुछ खा-पी नहीं पा रही है. साथ ही उन्हें शक था कि बिल्ली ने पेन निगल लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत एक्स-रे कराया.

एक्स-रे में दिखा धातु का हिस्सा

एक्स-रे में बिल्ली की खाने की नली, यानी ओसॉफेगस में धातु जैसी वस्तु फंसी नजर आई. शुरुआती तौर पर लगा कि शायद पेन का सिर्फ अगला धातु वाला हिस्सा ही अंदर फंसा है. हालांकि एक्स-रे से वस्तु का पूरा आकार स्पष्ट नहीं हो पाया. इसके बाद डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए इसे बाहर निकालने का फैसला किया.

एंडोस्कोपी में सामने आया पूरा पेन

एंडोस्कोपी के दौरान जब कैमरा खाने की नली के अंदर पहुंचा, तो डॉक्टरों को पूरा पेन दिखाई दिया. करीब 10 सेंटीमीटर लंबा पेन बिल्ली की नली में फंसा हुआ था. महज दो किलो वजन वाली इतनी छोटी बिल्ली के पूरे पेन को निगल लेने की घटना ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. करीब आधे घंटे की प्रक्रिया में बिना बड़ी सर्जरी के पेन को बाहर निकाल लिया गया.

अब पूरी तरह स्वस्थ है बिल्ली

पेन फंसने की वजह से बिल्ली तीन दिनों से खाना और पानी लेने में परेशान थी. डॉक्टरों ने जरूरी उपचार के बाद एंडोस्कोपी की मदद से पेन निकाल दिया. समय पर इलाज मिलने से बड़ी परेशानी टल गई और अब बिल्ली पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है. डॉक्टरों ने पालतू जानवरों के आसपास पेन, खिलौने और दूसरी छोटी वस्तुएं खुली छोड़ने से बचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें : CG News: 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 17 मांगों को लेकर आंदोलन

Related Post

One thought on “CG News: 2 किलो की बिल्ली ने निगला 10 सेंटीमीटर लंबा पेन, एंडोस्कोपी से आधे घंटे में निकाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home