CG News: 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे ये 15 बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

CG News: 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे ये 15 बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

CG News: 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे ये 15 बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

CG News: 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम लागू होगा, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा। इससे टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने का दावा किया जा रहा है, साथ ही धाराओं की संख्या भी कम की गई है।

LPG और गैस के दाम

हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है। 1 अप्रैल को घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

PAN कार्ड के नए नियम

अब PAN कार्ड बनवाने के लिए आधार के साथ एक और दस्तावेज जरूरी होगा। इसके अलावा बड़े लेनदेन जैसे बैंकिंग, संपत्ति खरीद और निवेश में PAN अनिवार्य कर दिया गया है।

सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव

नए लेबर कोड के तहत बेसिक सैलरी कुल CTC का कम से कम 50% होगी। इससे PF और ग्रेच्युटी बढ़ेगी, लेकिन टेक-होम सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।

बड़े लेनदेन पर PAN जरूरी

अगर आप साल में 10 लाख से ज्यादा का लेनदेन करते हैं या 20 लाख से अधिक की प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो PAN देना अनिवार्य होगा। महंगे वाहन खरीदने पर भी यह नियम लागू रहेगा।

HRA नियम सख्त

अगर साल में 1 लाख रुपये से ज्यादा किराया देते हैं, तो मकान मालिक का PAN देना जरूरी होगा। इसकी जानकारी नए फॉर्म में देनी होगी, अब डिजिटल पेमेंट्स में दो-स्तरीय सुरक्षा लागू होगी। सिर्फ OTP पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी।

टोल और कैश सिस्टम

टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद हो सकता है। अब केवल FASTag या UPI से ही भुगतान किया जाएगा, ATM और UPI से कैश निकालने की लिमिट अब साझा हो सकती है। लिमिट पार करने पर हर ट्रांजैक्शन पर शुल्क देना होगा।

शेयर बाजार में टैक्स

फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर STT बढ़ा दिया गया है, जिससे ट्रेडिंग महंगी हो जाएगी, ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर अब कम रिफंड मिलेगा। समय के अनुसार कटौती बढ़ाई गई है, और कुछ मामलों में रिफंड पूरी तरह खत्म हो सकता है।

अन्य बड़े बदलाव

• अब क्रेडिट कार्ड से टैक्स भुगतान किया जा सकेगा
• पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की अनिवार्यता
• गोल्ड बॉन्ड पर टैक्स नियमों में बदलाव
• अंडों पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य
• कुछ राज्यों में मजदूरी और पेंशन से जुड़े नए नियम लागू
इन सभी बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब, बचत और खर्च पर पड़ेगा। जहां कुछ फैसले राहत देने वाले हैं, वहीं कुछ नियम लोगों के खर्च बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से फेस स्कैन और E-KYC अनिवार्य

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.