CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी री-एग्जामम, GPS लॉक और वन टाइम सिस्टम से हुई कड़ी सुरक्षा
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 12वीं हिंदी विषय की री-एग्जाम परीक्षा इस बार बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित की। पेपर लीक की घटना के बाद बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है।
GPS लॉक और वन टाइम सिस्टम लागू
इस बार प्रश्न पत्रों को वन टाइम लॉक सिस्टम से सील कर GPS लॉक युक्त कंटेनर के जरिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी गई।
स्ट्रॉन्ग रूम में भी सख्ती
स्ट्रॉन्ग रूम खोलने की प्रक्रिया नोडल अधिकारी की मौजूदगी में वीडियो कॉल के जरिए की गई। सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कर रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया।
DEO की सख्त निगरानी
परीक्षा के बाद उपयोग किए गए लॉक सिस्टम को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया। हर चरण पर अधिकारियों की कड़ी निगरानी रही, छात्रों ने बताया कि इस बार पेपर अपेक्षाकृत सरल था, हालांकि री-एग्जाम के कारण उनकी छुट्टियों की योजना प्रभावित हुई।