CG News: शोएब ढेबर ने स्कूल संचालक की गाड़ी को मारी टक्कर, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल
CG News: रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके में 6 फरवरी की रात 10 बजे शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने विशेष बच्चों के स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मार दी, इसके बाद शोएब ने आरबी मिश्रा को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
शिकायत के बाद FIR दर्ज
शिकायत के बाद पुलिस ने शोएब ढेबर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है, आरबी मिश्रा ने बताया कि, राम मंदिर दर्शन के बाद जब वे अपनी कार के पास पहुंचे, तभी शोएब ढेबर पीछे से आ रही गाड़ी से उनकी कार को स्क्रैच मारते हुए रोका और गाली-गलौज करने लगा.
शोएब ढेबर का विवादित इतिहास
शोएब ढेबर का नाम पहले भी कई विवादों में आया है,
• 7 अगस्त 2025: जेल में मुलाकात कक्ष में अभद्रता, 3 महीने का बैन और जेल प्रहरी की शिकायत पर केस दर्ज,
• 19 सितंबर 2024: जूक क्लब में कारोबारी से मारपीट, FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तार और जेल भेजा गया,
• 5 साल पहले: आईपी क्लब में फायरिंग और मारपीट मामले में गिरफ्तार.
स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, स्थानीय लोग और स्कूल संचालक घटना से चिंतित हैं और न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं.