CG News: विश्व कप में चमकी संजू, बेटियों के लिए मिसाल

CG News: विश्व कप में चमकी संजू, बेटियों के लिए मिसाल

CG News: विश्व कप में चमकी संजू, बेटियों के लिए मिसाल

CG News: छत्तीसगढ़ की कोरबा निवासी महिला कबड्डी स्टार संजू देवी ने महिला विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब जीता। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अपनी यात्रा साझा की, और खेल में महिला सशक्तिकरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनने की चर्चा हुई।

संजू देवी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

छत्तीसगढ़ की कोरबा जिले की ग्राम केराकछार निवासी महिला कबड्डी स्टार संजू देवी ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें महिला विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन और छत्तीसगढ़ तथा देश का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि संजू देवी ने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है और प्रदेश की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
विश्व कप में शानदार प्रदर्शन

संजू देवी ने हाल ही में महिला कबड्डी विश्व कप में हिस्सा लिया और अपनी शानदार खेल प्रतिभा से मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब जीता। यह टूर्नामेंट 17 से 24 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया था। इस उपलब्धि से आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरणा मिलेगी।

खेल यात्रा और समर्थन

मुलाकात के दौरान संजू देवी ने अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष और खेल से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह और वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े: CG News: साहसी बच्चों को मिलेगा 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home